Ro no D15139/23

अंतर्विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूकुल अपराजेय

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा सदैव ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील रहा है। कैसी भी प्रतियोगिता हो हर प्रतियोगिता में गुरुकुल के बच्चों ने अंश ग्रहण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । इसी कड़ी में कवर्धा नगर के छीरपानी कॉलोनी मैदान में कबीरधाम शहर प्राईवेट स्कूल संघ के तत्वावधान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 10 से 11 जनवरी तक किया गया। जिसमें नगर के
दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर एवं रामकृष्ण पब्लिक स्कूल रवेली कुल आठ टीम सम्मिलित हुए। इसमें गुरुकुल ने अपनी अपराजेय छवि को बरकरार रखा है। बताना लाजिमी होगा कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों ने अंश ग्रहण किया। इसमें गुरुकुल ने सेमी फाइनल में अशोका पब्लिक स्कूल को 04 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल मैच में श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने 08 ओवर में 85 रन बनाया जबकि गुरूकुल पब्लिक स्कूल ने मात्र 4.3 ओवर में ही 02 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। खेले गये चार मैचों में से तीसरे और चैथे मैच के मैन आॅफ द मैच पुरस्कार क्रमशः गुरूकुल के प्रथम चंद्रवंशी, विवेक नेताम को प्रदान किया गया। गुरुकुल की इस अपराजेयता पर शाला के प्राचार्य ,संचालन समिति के अध्यक्ष तथा अन्य निदेशक गण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित किया और आशा व्यक्त किया कि गुरुकुल इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपराजेय बना रहेगा ।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं