Ro no D15139/23

रजत महोत्सव 2025 के तहत सरस्वती बीएड महाविद्यालय में ‘‘हमर घरौहर हमर गौरव’’ कार्यक्रम आयोजित

कला, संस्कृति एवं परंपराओं का छात्रों ने किया प्रदर्शन
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत सरगुजा जिले के सरस्वती बीएड महाविद्यालय अम्बिकापुर में ‘‘हमर घरौहर हमर गौरव’’ थीम पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला एवं वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 200 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने अपनी कला, संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली धरोहर को जीवंत किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित अन्य अधिकारी एवं सरस्वती बीएड कॉलेज के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा गौरवपूर्ण इतिहास को संरक्षित करने का संदेश दिया गया।
रजत महोत्सव के तहत आयोजित यह आयोजन ‘‘हमर घरौहर हमर गौरव’’ न केवल सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना, युवाओं में छत्तीसगढ़ी परंपराओं के प्रति गर्व और आत्मीयता भी जागृत हुई।

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?