Ro no D15139/23

नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 20 अगस्त 2025/ संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र जशपुर में जिला कार्यालय समाज कल्याण एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जशपुर के संयुक्त प्रयास से नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 25 की संख्या में हितग्राहियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई।

शपथ समारोह में समाज कल्याण जशपुर के कर्मचारी द्वारा जिले में संचालित 15 बिस्तरीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र जशपुर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में कहा कि संस्था में निशुल्क भोजन, आवास, योग, चिकित्सीय परामर्श एवं मनोरंजन प्रदान किया जाता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों ने बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, पान-मसाला, अफीम, गांजा, चरस, कोकीन, हेरोइन, एवं ब्राउन शुगर इत्यादि चीजों से होने वाले दुष्प्रभावों पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सहायक अधीक्षक श्री वेद प्रकाश कुलदीप,  ब्रह्माकुमारी संस्था केे नीलम, रुक्मणी, संगीता, कुमारी श्यामा, ब्रह्माकुमार सूरज और नशा मुक्ति केन्द्र जशपुर के संस्था संचालक श्री प्रभाकर द्विवेदी एवं संस्था के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच