Ro no D15139/23

समाधान शिविर में नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों में खुशी

त्वरित निराकरण के लिए लाभार्थियों ने की शासन प्रशासन का जताया आभार


जगदलपुर, 08 मई 2025/
 सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तीसरे चरण के समाधान शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को त्वरित लाभ मिला है। समाधान शिविर चिंगपाल में राजस्व, खाद्य और श्रम विभाग के हितग्राही को किसान किताब की द्वितीय प्रति, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, स्थायी  सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड, नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के त्वरित समाधान कार्यवाही के लिए आभार जताया।
सुशासन तिहार के तहत ग्राम केशापुर निवासी उमाबती  बघेल और बबली मंडावी ने सुशासन तिहार में नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन किए थे खाद्य विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का जांच कर हितग्राहियों  उमाबती बघेल  एवं बबली मंडावी को नवीन राशन कार्ड बनाकर प्रदाय करने पर इन दोनों हितग्राहियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें उचित मूल्य दुकान से रियायती दर पर खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त हो सकेगी।कार्यक्रम में इनके साथ ही दो अन्य हितग्राही को नवीन राशन कार्ड  वितरित किया गया ।
समाधान शिविर में ग्रामीणों को किसान किताब सहित प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति, जाति-निवास प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड बनाने के किए हितग्राहियों ने त्वरित पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिसमें महकापाल ककनार के निवासी दयमती ने पीएम आवास योजना ग्रामीण हेतु सुशासन तिहार में आवेदन किया था उक्त आवेदन के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल पात्रता  और सर्वे सूची के आधार पर स्वीकृति आदेश जारी किया गया।

स्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के लिए माध्यमिक शाला शाला लेंड्रा की रेमती ने भी आवेदन किया था उसका भी प्रमाण पत्र जारी किया गया। किसानों से पुराने जीर्णशीर्ण किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए केशापुर के लाभार्थी भवानी ने बताया कि मैंने किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए तिहार में आवेदन किया था, विभाग ने तत्काल बनाकर मुझे किसान किताब की दूसरी कॉपी प्रदान की है। भवानी इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि अब उसे बैंक से ऋण लेने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होने में सहूलियत होगी। श्रम विभाग द्वारा लेंड्रा  निवासी ललित को भी तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पाँच किसान कोयनार के माशा, मवाली पदर के सुकुल देई,  केशापुर के भवानी, चिंगपाल के खगुराम और लक्षण ने भी तत्काल केसीसी  बनाने के लिए शासन प्रशासन का आभार जताया।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब