Ro no D15139/23

मालदीव के बीच पर माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या कर रहे बर्थडे सेलिब्रेट

खेल डेस्क । भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस बार उनका बर्थडे किसी फिल्मी सीन से कम नहीं दिख रहा. मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर हार्दिक अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादातर सुर्खियों में रहते हैं. जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने अपनी जिंदगी के नए रिश्ते की झलक दुनिया को दिखा दी. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले यह साफ कर दिया कि उनके दिल में अब किसी ने खास जगह बना ली है और वो हैं मॉडल माहिका शर्मा.
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खूबसूरत बीच फोटो शेयर की, जिसमें वह माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की यह तस्वीर मालदीव के किसी बीच की बताई जा रही है. तस्वीर में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स मूड में दिख रहे हैं. इसी पोस्ट को देखकर फैंस का मानना है कि हार्दिक ने अब अपनी रिलेशनशिप को ‘अनऑफिशियल कंफर्मेशन’ दे दिया है.
तस्वीरों के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो और फैमिली क्लिक ने सब कुछ कह दिया. उन्होंने अपनी मां, बेटे अगस्त्य और दादी के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कुछ फोटो में बर्थडे केक और सजावट भी नजर आई. इससे साफ है कि उन्होंने अपना जन्मदिन पूरी तरह प्राइवेट अंदाज मनाया.
मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे दोनों
जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह हार्दिक और माहिका को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहने हुए थे और जैसे ही वे एयरपोर्ट पर पहुंचे, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन पर टूट पड़ीं. यही वो पल था जिसने सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दे दी. कुछ घंटों बाद हार्दिक की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मानों उन सभी अफवाहों पर मुहर लगा दी.
नताशा से अलग होने के बाद फिर लौटा प्यार
हार्दिक पंड्या की निजी जिंदगी पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में रही है. नताशा स्टेनकोविक से अलगाव के बाद उनका नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया से भी जोड़ा गया था. हालांकि, हार्दिक ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों ने बिना शब्दों के ही सबकुछ जाहिर कर दिया है.

  • Related Posts

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

    Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए