Ro no D15139/23

करवाचौथ पर मस्जिद पहुंचीं सोनाक्षी, पति जहीर संग शेयर की फोटो

इंटरटेनमेंट डेस्क । सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ करवाचौथ के मौके पर ये तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में नजर आईं। सोनाक्षी-जहीर की इन तस्वीरों में सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसा नोटिस किया, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस दौरान सोनाक्षी ने सफेद और हरे रंग का प्रिंटे़ड को-ऑर्ड सेट पहना था और सिर पर हरे रंग का दुपट्टा ओढ़ा था। वहीं जहीर काले रंग की टी-शर्ट और हरे रंग के ट्राउजर में दिखाई दिए। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में।’ इन फोटोज में नेटिजंस ने सोनाक्षी-जहीर को मस्जिद में जूते पहने देखकर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
ट्रोल्स को सोनाक्षी का जवाब
एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी-जहीर को सीख दी कि मस्जिद में जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाते। इसके जवाब में एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘इसीलिए हम जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखिए, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते उतारने के लिए जगह दिखाई थी और हमने जूते उतारकर वहां रख दिए थे। इतना तो हमें भी पता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।’
करवाचौथ पर मस्जिद से शेयर की तस्वीरें
सोनाक्षी को करवाचौथ के मौके पर यूं मस्जिद से तस्वीरें शेयर करने पर भी यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई ने कमेंट करते हुए उनके ऐसा करने पर नाराजगी जाहिर की है। जिस पर अन्य यूजर एक्ट्रेस के बचाव में उतर आए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सोनाक्षी और दीपिका, दोनों एक ही मस्जिद गईं और दोनों अपने पतियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम उन्हें ट्रोल करना बंद कर सकते हैं और उन्हें शांति से जीने दे सकते हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मंदिर हो या मस्जिद, दोनों जगह सिर ढकना एक आध्यात्मिक बात है। फिर चाहे आप हिंदू हों या मुसलमान।’
सोनाक्षी-जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा पिछले साल जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार के सदस्य और दोनों के करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। इसके बाद दोनों ने मुंबई के बास्टियन में एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं।

  • Related Posts

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

    Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए