Ro no D15139/23

भारत ने पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत दर्ज की, 88 रनों से दी शिकस्त

खेल डेस्क। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे लीग मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से कोलंबो को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखा और लगातार 12वीं जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए।

इसके जबाव में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान का स्कोर एक समय 27 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन था। सिदारा अमीन और नतालिया परवेज के बीच 69 रन की साझेदारी करके उसकी वापसी करा दी थी। 28वें ओवर में नतालिया के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी 64 रन के अंदर सिमट गई।

भारत की पारी, हरलीन अपने अर्धशतक से चुकी

स्मृति मंधाना ने 23 रन की पारी खेली और आउट हो गईं। प्रतिका रावल 31 रन के स्कोर पर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने अपना विकेट 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया। हरलीन देओल 46 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 रन की पारी खेली। स्नेह राणा ने 20 रन बनाए और पवेलियन लौट गईं जबकि दिप्ती शर्मा ने टीम के लिए 25 रन बनाए।

ऋचा घोष ने आखिरी समय पर शानदार बैटिंग की और 20 गेंदों पर 35 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि सादिया इकबाल और फातिमा सना को 2-2 सफलता मिली। भारत के लिए तीन विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

पाकिस्तान की पारी, सिदरा अमीन का अर्धशतक

पाकिस्तान का पहला विकेट मुनीबा अली के रूप में गिरा जो 2 रन पर रन आउट हो गईं। सदफ शमास ने 6 रन जबकि आलिया रियाज ने 2 रन बनाए। नतालिया परवेज ने 33 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान फातिमा सना 2 रन पर आउट हो गईं। सिदार अमीन ने इस टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 81 रन पर आउट हुईं। भारत के लिए क्रांति गौड़ और दिप्ती शर्मा ने 3-3 विकेट लिए जबकि स्नेह राणा को 2 सफलता मिली।

  • Related Posts

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

    Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए