Ro no D15139/23

19 दिन में तलाक वापस लेने पर सुर्खियों में आई साइना, पीला कुर्ता पहन छा गईं हसीना

खेल डेस्क । मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले जहां उन्होंने शादी के सात साल बाद पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया, 19 दिनों के भीतर ही दोनों वापस साथ आ गए। दोनों ने अपने रिश्ते को एक ओर मौका दिया। जिसके लिए उन्होंने पति के साथ फोटो शेयर करके जानकारी दी। वहीं, अब हसीना एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके कपड़े हैं।
दरअसल, 35 साल की साइना का बेहद सुंदर रूप देखने को मिला। वैसे तो उन पर हर तरह के कपड़े जचते हैं, लेकिन देसी लुक में वह दिल ही जीत लेती हैं। जैसा कि अब उन्होंने अपने लेटेस्ट तस्वीरों से किया। जहां वह एक इवेंट के लिए फूलों वाले कुर्ते में सज-संवरकर कमाल की लगीं। अब आप खुद ही देख लीजिए कि ऐसा उन्होंने क्या पहना है।
सादगी से जीता दिल
बैडमिंटन कोर्ट पर अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाली साइना अक्सर ही सादे- सिंपल कैजुअल कपड़ों में नजर आती हैं। लेकिन, इस इवेंट के लिए वह एकदम देसी रूप में तैयार हुईं। जिसके लिए उन्होंने olha लेबल का पीला कुर्ता पहना और इसे स्टाइल करने में कुछ भी ओवर न करते हुए अपनी सादगी से दिल जीत लिया।
कैसा है साइना का कुर्ता
साइना यहां अनारकली स्टाइल फ्लरोल प्रिंटेड कुर्ता सेट में नजर आ रही हैं। जिसकी वी नेकलाइन और उस पर लगी सुनहरे लेस इसके स्टाइल कोशेंट को एन्हांस कर रही है। जहां अपर पोर्शन को बस नेकलाइन से ही लेस वाला बॉर्डर ले जाकर वेस्ट पर डेरी वाला डिजाइन देकर चोली जैसा लुक दिया, जिसमें लगी गोल्डन लेस वाली फैब्रिक से बनी लटकन सुंदर लगी। अब रही बात स्कर्ट पोर्शन की, तो इसे छोटे- छोटे प्लीटेड डिजाइन के साथ घेरदार बनाया। जिस पर बने पिंक, येलो, वाइट, ग्रे और ब्लू कलर का फूलों वाला प्रिंट इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है, तो साथ में पेयर किया मैचिंग शरारा भी सुंदर लगा। जिसका फ्लोइ लुक उनके इस अंदाज को और स्टनिंग बना गया और साइना का लुक देखते ही बना।​ इन तस्वीरों में भले ही साइना बिना दुपट्टे के नजर आ रही हैं, लेकिन इवेंट के दौरान वह साथ में प्रिंटेड दुपट्टा कैरी करके पहुंचीं। जिस पर रंग- बिरंगे स्क्वायर पैटर्न में सुनहरे प्रिंट से डिजाइन बनाया गया है, जो इसे हैवी लुक दे गया। जिसे वह एक साइड में शोल्डर पर सादे तरीके से कैरी किए दिखीं।
न के बराबर पहनी ज्वेलरी
अब अगर स्टाइलिंग की बात करें तो साइना ने इसे न के बराबर ज्वेलरी के साथ पेयर किया। जहां वह बस गोल्डन छोटी- सी बाली पहने नजर आईं। इसके अलावा अपने बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल करके साइड पार्टीशन के साथ खुला रखा। जहां पिंक लिप्स के साथ उनका सॉफ्ट मेकअप लुक फीचर्स को एन्हांस कर गया।
तारीफ के साथ लोगों ने लिए मजे
सानिया के लुक की जहां फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने उनके तलाक को लेकर मजे भी ले लिए। एक ने लिखा, ‘आपकी स्माइल और ड्रेस दोनों खूबसूरत हैं’, तो दूसरा बोला, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं’। इसी तरह एक ने उनका नाम गलत लेते हुए कमेंट किया, ‘क्या नेहा पति को फिर से बुला लिया है ना? घर पर अच्छा फैसला लिया…।’

  • Related Posts

    हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 71 परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों की बैठक, कड़ी निगरानी और त्रुटिरहित परीक्षा संचालन के निर्देश

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….