Ro no D15139/23

नेगीगुड़ा में पीलिया की रोकथाम एवं उपचार में जुटी स्वास्थ्य विभाग

रायपुर , 09 जुलाई 2026/

 

जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घाटपदमुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया (जॉन्डिस) फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह सजग होकर रोकथाम एवं उपचार सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत और उपचार कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा प्रभावित ग्रामीणों की निगरानी की जा रही है।

 

इस मौसमी बीमारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं, जिन्होंने व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 377 घरों का सघन सर्वे पूरा किया है। सर्वे के दौरान सामने आए संभावित पीलिया के मरीजों को तत्काल आवश्यक उपचार और उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके साथ ही मितानिन दीदियों की मदद से हर घर में क्लोरीन टैबलेट, जिंक की गोलियां और ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया है ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके। संक्रमण के मुख्य स्रोत को खत्म करने के उद्देश्य से क्षेत्र में मौजूद पानी के कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और वितरण भी किया गया है।

 

पीलिया फैलने के मुख्य कारण यानी दूषित जल की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु लैब भेज दिए हैं। सीएमएचओ ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पानी के सभी स्रोतों की त्वरित सफाई कराने कहा है।

 

इस पूरे रोकथाम एवं उपचार अभियान में क्षेत्र की चिकित्सा दल के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन दीदियां पूरी सक्रियता से जुटी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जगदलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, महामारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुम्हरावंड डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, नानगुर के प्रभारी बीएमओ डॉ. आरएस भंवर और एपिडिमोलॉजिस्ट दीपक पाणिग्रही उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. बसाक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह से न घबराएं और सतर्कता बरतें। विभाग ने सभी को पानी हमेशा उबालकर और छानकर ही पीने की सलाह दी है, साथ ही यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, दस्त या आंखों और पेशाब में पीलापन जैसे लक्षण दिखें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य शिविर या मितानिन दीदी से संपर्क कर अपना इलाज शुरू करवाएं।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात