Ro no D15139/23

सेवा सेतु केंद्र बना परिवार की उम्मीदों का सहारा

समय पर मिला ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र, बच्चों के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर हुए आसान

 

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध बना रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोग अब आवश्यक प्रमाण पत्र और अन्य शासकीय सेवाएं बिना अनावश्यक भागदौड़ के अपने घर के निकट ही प्राप्त कर हो हैं। दुर्ग जिले के ग्राम भोथली निवासी श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद का परिवार भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हुआ है।

 

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने वर्षों पहले अपना ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसके आधार पर उनके बच्चों ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। समय के साथ उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता हुई।

 

*दोनों प्रमाण पत्र समय पर हुए प्राप्त*

 

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद की पुत्री एकता निषाद ने रस्तोगी नर्सिंग होम से बी.एससी. नर्सिंग तथा पुत्र हरीश कुमार निषाद ने अंजोरा स्थित अपोलो कॉलेज से डी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की है। दोनों अब अपने व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र आवश्यक था। श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से दोनों बच्चों के ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त हो गए। इससे न केवल उनकी महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि अब दोनों बच्चे बिना किसी बाधा के नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शासकीय अवसरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

*सेवा सेतु से प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और त्वरित*

 

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और त्वरित रही। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था ने आम नागरिकों की परेशानियों को काफी हद तक कम किया है और सरकारी सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात