Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है विस्तार, चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर में शुरू हुई एमआरआई सेवा

अब मरीजों को एमआरआई जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, समय और धन दोनों की होगी बचत

 

रायपुर, 22 जून 2026/ कांकेर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का संचालन प्रारंभ हो गया है। इससे अब कांकेर जिले के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए रायपुर सहित अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी। गंभीर बीमारियों की जांच के लिए पहले मरीजों को एमआरआई कराने हेतु जिले से बाहर जाना पड़ता था, जिससे आने-जाने का खर्च, समय और उपचार में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर में एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध होने से जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है।

 

 

पखांजूर निवासी बीपीएल कार्ड धारक श्री गुरुदास बिस्वास ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा एमआरआई जांच की सलाह दी गई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बड़े शहर जाकर जांच नहीं करा पा रहे थे। रायपुर या अन्य शहरों में एमआरआई जांच कराने के लिए आने-जाने का किराया, ठहरने और अन्य खर्चों को वहन करना उनके लिए मुश्किल था। अब चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर में ही एमआरआई सुविधा उपलब्ध होने से उन्होंने आसानी से अपनी जांच कराई। उन्होंने बताया कि जिले में यह सुविधा शुरू होने से उनके जैसे कई मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और समय के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा। इस सुविधा के लिए उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि जिले वासियों के लिए यह खुशी का विषय है, तकनीकी समस्या के कारण लंबे समय से बंद एमआरआई मशीन अब पुनः शुरू हो गई है। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी।

 

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमल भगत ने बताया कि 1.5 टेस्ला क्षमता वाली एमआरआई विशेष रूप से न्यूरो से संबंधित मरीजों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी। आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्डधारी मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क एमआरआई जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. के. के. शोरी ने बताया कि एमआरआई मशीन से मस्तिष्क संबंधी बीमारियों, ट्यूमर, स्पाइन, घुटने के जोड़ (नी जॉइंट) सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों से संबंधित गंभीर बीमारियों की पहचान में सहायता मिलती है। यह सुविधा मरीजों के बेहतर उपचार और समय पर बीमारी की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रायपुर 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

    Read more

    युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      एक सप्ताह का विशेष नशामुक्ति अभियान चलेगा, स्कूल-कॉलेजों से लेकर सामाजिक संस्थाओं की होगी सक्रिय भागीदारी “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” अभियान के तहत जिले में 100 सप्ताह…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई