Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया

*स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर हालचाल पूछा*

रायपुर, 08 अगस्त 2025/
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन गौरेला का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत माता की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया और ओपीडी वार्ड एवं जनरल वार्ड सहित स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और समुचित ईलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम प्रसव के प्रकरणों में विशेष सावधानी बरतें और गर्भावस्था के दौरान आयरन, विटामिन एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों की निजता के लिए डीएमएफ मद से पर्दे से पार्टीशन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नर्सों ने स्वास्थ्य मंत्री को राखी बांधी, उन्हें लड्डू खिलाया और अपने नियमितिकरण की मांग की। मंत्री ने उनकी मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने उन्हें आश्वस्त किया।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट