Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल का किया आकस्मिक निरीक्षण

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपकरणों की स्थापना तथा अन्य व्यवस्थाओं को जल्द सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जगदलपुर, 19 जनवरी 2025/ राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। वहीं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिटी स्कैन, एमआरआई कक्ष का अवलोकन कर अन्य चिकित्सा उपकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यहां पर अन्य व्यवस्थाओं को जल्द सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा इकाई, शिशु वार्ड तथा सर्जिकल वार्ड का जायजा लिया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के गमावाड़ा और माहकापाल से प्रसव के लिए आयीं सरिता एवं कुन्ती से रूबरू होकर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही सर्जिकल वार्ड में छिंदबहार एवं तुरेमरका के दुर्घटना में घायल संजू एवं चुन्नीलाल से स्वास्थ्य का हाल पूछा और इन दोनों युवकों का बेहतर ईलाज किए जाने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आवश्यकता के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु वार्ड का विस्तार करने सहित सीसीटीवी के समुचित परिचालन हेतु ऑपरेटर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के दसवें तल पर वार्ड सहित भूतल में स्थित सिटी स्कैन एवं एमआरआई कक्ष का जायजा लिया और अन्य चिकित्सा उपकरणों को जल्द स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस सुपर हॉस्पिटल के चिकित्सकों तथा अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ के आवासीय व्यवस्था के लिए भी शीघ्र आवश्यक पहल किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हरिस एस, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप बेक, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ टीकू सिन्हा तथा अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

      जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए…

    Read more

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर के नौ वर्षीय बालक ललित मौर्य के जीवन में अब खुशियों का एक नया सवेरा हुआ है। जिले के विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीसागर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार