Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

रायपुर, 22 अगस्त 2025/

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बेमेतरा जिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से मुलाकात की और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों से उनके इलाज, भोजन, दवा उपलब्धता और अस्पताल की समग्र सेवाओं को लेकर सीधे संवाद किया। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया और किसी तरह की विशेष परेशानी न होने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री ने दवा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में समय पर उपलब्ध हों। मंत्री श्री जायसवाल ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की और कहा कि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और मरीजों के अनुकूल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है कि हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। अस्पतालों की गुणवत्ता और व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सालय का स्टाफ और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल