Ro no D15139/23

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

रायपुर, 16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के समीप तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रगति कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा विभिन्न सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि तारसगांव में बन रहा यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी सृजित होंगे।

श्री जायसवाल ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से कांकेर सहित आसपास के जिलों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नया आयाम स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’