Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय धमतरी में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़

*’अतिरिक्त रूप से 01 मेडिसिन विशेषज्ञ, 01 सर्जरी विशेषज्ञ एवं 01 चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गई ’*

धमतरी, 15 सितंबर 2025/ जिला चिकित्सालय धमतरी में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु शासन एवं प्रशासन सतत् प्रयासरत है। वर्तमान में अस्पताल में 08 विशेषज्ञ चिकित्सक तथा 20 चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इनमें एक अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं एक पैथोलॉजी पी.जी.एम.ओ. भी शामिल हैं।
’राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा अतिरिक्त रूप से 01 मेडिसिन विशेषज्ञ, 01 सर्जरी विशेषज्ञ एवं 01 चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इनमें से मेडिसिन विशेषज्ञ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है तथा सर्जरी विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी भी शीघ्र ही अपनी सेवाएँ प्रारंभ करेंगे।
अस्पताल में पदस्थ सभी विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के साथ यथासंभव बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, रिक्त विशेषज्ञ पदों की पूर्ति हेतु कलेक्टर द्वारा संचालनालय को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से मांग भेजी गई है, जिस पर शासन स्तर से शीघ्र कार्यवाही अपेक्षित है।’
इस प्रकार जिला प्रशासन एवं शासन दोनों स्तरों पर जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा धमतरी, लोहरसी से हुई मजबूत शुरुआत

    बीज के साथ मिला विश्वास: दलहन मिशन से किसानों को नई दिशा उन्नत खेती की ओर कदम: धमतरी में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज धमतरी 6 अप्रैल 2026/- दलहन आत्मनिर्भरता…

    Read more

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    बकाया बिल का बोझ हुआ कम, विशाल परिवार ने ली राहत की सांस धमतरी, 06अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के अंतर्गत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….