Ro no D15139/23

अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा धमतरी, लोहरसी से हुई मजबूत शुरुआत

बीज के साथ मिला विश्वास: दलहन मिशन से किसानों को नई दिशा

उन्नत खेती की ओर कदम: धमतरी में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज

धमतरी 6 अप्रैल 2026/- दलहन आत्मनिर्भरता मिशन   अंतर्गत दलहन आत्मनिर्भरता मिशन अंतर्गत  धमतरी  जिले के ग्राम लोहरसी  में किसानों को उड़द बीज का वितरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया |
धमतरी में किसान धान के बदले रवि में फ़सलचक्र  परिवर्तन अंतर्गत दलहन -तिलहन की फसल  अपना रहे है । इसके अलावा मखाना और औषधि की खेती की और  झुकाव होने लगा है । वे मखाना और औषधि की खेती भी कर  रहे  है । इसके लिए कृषि विभाग के साथ जिला प्रशासन ने किसानों को  प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ।
दालें सिर्फ एक कृषि उत्पाद नहीं हैं; वे भारत की पोषण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य और ग्रामीण आजीविका का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दुनिया में दालों के सबसे बड़े उत्पादक, उपभोक्ता और आयातक के रूप में, भारत की नीतियां लगातार इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने पर केंद्रित रही हैं। बढ़ती आय और संतुलित पोषण के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ, दालों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे घरेलू उत्पादन बढ़ाने के अवसर पैदा हो रहे हैं।
दालों का आर्थिक और व्यापारिक महत्व तो है ही, साथ ही ये पोषक तत्वों का भी भंडार हैं। राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार, भारतीय आहार में कुल प्रोटीन की मात्रा में इनका योगदान लगभग 20-25 प्रतिशत है। हालांकि, प्रति व्यक्ति दालों की खपत अनुशंसित 85 ग्राम प्रतिदिन से कम है, जिसके कारण देश भर में प्रोटीन-ऊर्जा कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। इसलिए, घरेलू उत्पादन बढ़ाना न केवल आर्थिक आवश्यकता है, बल्कि जन स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
मालूम हो कि इस दोहरे महत्व को पहचानते हुए, भारत सरकार ने दलहन क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। 11 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में एक विशेष कृषि कार्यक्रम आयोजित किया गया , जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11,440 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ दलहन आत्मनिर्भरता मिशन (दलहन आत्मनिर्भरता मिशन) का शुभारंभ किया था । इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने दलहन की खेती में लगे किसानों से बातचीत भी थी और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में मूल्य श्रृंखला आधारित विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला था । उन्होंने इस बात पर बल दिया गया कि इस मिशन का उद्देश्य न केवल दलहन उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि एक सतत और सशक्त भविष्य का निर्माण करना भी है।यह मिशन पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित…

    Read more

    जिले में ‘‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘‘ अभियान प्रारंभ, 31 योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

    जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण