Ro no D15139/23

शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि बच्चे चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

Suji Vegetable Chilla: जैसे ही शाम होती है बच्चे कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि उनके अंदर के क्रेविंग को भी आसानी से शांत कर दे. जब बच्चे जिद करते हैं तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बाहर लेकर जाते हैं कुछ खिलाने के लिए. महीने में दो या तीन बार बाहर की चीजें खाना ठीक है लेकिन अगर बच्चों को हर दिन बाहर का जंक फूड खिलाया जाए तो उनके सेहत को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप अपने बच्चे की इवनिंग क्रेविंग को एक हेल्दी तरीके से शांत करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह काफी कम समय में बनकर तैयार होती है और ढेर सारी सब्जियां होने की वजह से यह न्यूट्रिशियस भी बन जाती है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे इसे पूरे मन से खाते हैं और हर शाम आपसे इसे बनाने की जिद भी करने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी वेजिटेबल चीला बनाने का सबसे आसान तरीका.

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • आधा कप दही
  • आधा कप पानी
  • 1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • जरूरत के अनुसार तेल
  • सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी

    • सूजी वेजिटेबल चीला बनाने सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा.
    • अब इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद बैटर में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    • इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा दें. अब तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीला नीचे से हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे, तब उसके किनारों पर थोड़ा तेल डालें और पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म सूजी वेजिटेबल चीला तैयार हो जाएगा. इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें.
  • Related Posts

    Relationship Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 4 गलतियां? धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है आपका रिश्ता

    Relationship Tips: हर रिश्ते में कभी न कभी छोटी-मोटी बहस या मनमुटाव होना बिल्कुल सामान्य बात है. लेकिन किसी रिश्ते की असली मजबूती इस बात से पता चलती है कि दोनों…

    Read more

    Gardening Tips: घर की बालकनी और छत को महका देंगे ये 4 सुगंधित पौधे, हर कोई पूछेगा नाम

    Gardening Tips: आजकल ज्यादातर लोग अपने घर की बालकनी या छत पर छोटे-छोटे गार्डन बनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने गार्डन को सिर्फ हरा-भरा ही नहीं, बल्कि खुशबूदार भी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन