Ro no D15139/23

श्रवण यंत्र बना नई उम्मीद का सहारा, श्याम लाल और नरसिंग वर्मा के जीवन में लौटी सुनने की खुशी

रायपुर , 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले के ग्राम टेकापार कला निवासी श्याम लाल वर्मा एवं नरसिंग वर्मा को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सहायता प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

श्रवण संबंधी समस्या के कारण दोनों ग्रामीणों को लंबे समय से दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की बातें स्पष्ट रूप से सुन नहीं पाने के कारण सामाजिक गतिविधियों, पारिवारिक संवाद और सामान्य कार्यों में भी उन्हें परेशानी होती थी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद श्याम लाल वर्मा और नरसिंग वर्मा ने बताया कि अब वे लोगों की बातें पहले की अपेक्षा अधिक स्पष्ट रूप से सुन पा रहे हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज ने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और उनके जीवन की कठिनाइयों को कम किया जा सके।

श्रवण यंत्र प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह संवेदनशील पहल उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार करेगी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई