Ro no D15139/23

बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को बीमा अन्तर्गत ऐड-ऑन कराने की सलाह

 जशपुरनगर 08 अप्रैल 2026/ पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज हवाओं से उद्यानिकी फसलों को क्षति हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल पैदावार की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। बल्कि किसानों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है जिले के फरसाबहार, बगीचा एवं पत्थलगांव में 35ः से 40ः तक नुकसान की आशंका है। ओलों की मार एवं नमी बढ़ने से फसल के सड़ने का डर पैदा हो गया है। किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ? अक्सर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMBFY) के तहत केवल बेसिक बीमा ही करवाते हैं लेकिन बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए ऐड-ऑन (Add On) सुरक्षा लेना अनिवार्य सा हो गया है।’ ऐड-ऑन कवर के मुख्य लाभः स्थानीय आपदा सुरक्षाः बेसीक बीमा अक्सर व्यापक आपदाओं को कवर करता है, लेकिन ऐड-ऑन के माध्यम से आप ओलावृष्टि (Hailstorm), जैसे स्थानीय घटनाओं के लिए अलग से सुरक्षा पा सकते हैं। कम प्रीमियम, ज्यादा सुरक्षा बहुत ही मामूली अतिरिक्त प्रीमियम भुगतान करके किसान

अपनी पूरी लागत को सुरक्षित कर सकते हैं।
’ सहायक संचालक उद्यान जशपुर का किसानों से विशेष आग्रह – किसानों से अपील
करते हैं कि वे केवल भाग्य के भरोसे न रहे। ओलावृष्टि जैसी अनिश्चत घटनाओं से बचने के लिए फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर का विकल्प जरूर चुनें। यह आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षा का सशक्त माध्यम है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” से आईआईएम रायपुर में निःशुल्क एमबीए, 50 हजार मासिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कोरबा के कॉलेजों में पहुंची आईआईएम टीम, युवाओं को फेलोशिप के लिए किया गया प्रेरित

     कोरबा 08 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर से जोड़ने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के तहत एक…

    Read more

    खनिजों का अवैध परिवहन व उत्खनन करने पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?