Ro no D15139/23

दो दशक तक बॉक्स ऑफिस की ‘ग्लैमर क्वीन’ रहीं हेलन, जानिए कैसे बनीं हर फिल्म के हिट गाने की गारंटी

बॉलीवुड की दुनिया में कई कलाकार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनकी चमक कई पीढ़ियों तक कायम रहती है। उन्हीं में से एक नाम है हेलन का। 50 और 70 के दशक के बीच हेलन की स्क्रीन पर मौजूदगी किसी भी फिल्म को खास बना देती थी। उस वक्त उनके डांस नंबरों के शामिल होने का मतलब गाने का चार्टबस्टर होना तय माना जाता था।

हालांकि, इस चमकदार सफर के पीछे एक लंबी और दर्दनाक कहानी छिपी है। हेलन कैसे बर्मा से भारत तक पहुंचीं, कैसे फिल्मों में कदम रखा, और कैसे दो दशक तक बॉक्स ऑफिस की ‘ग्लैमर क्वीन’ बनी रहीं, यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 को बर्मा (अब म्यांमार) के रंगून में हुआ था। उनका परिवार एक साधारण जीवन जी रहा था, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। युद्ध के दौरान उनके पिता की मौत हो गई और हालात इतने खराब हो गए कि परिवार को बर्मा छोड़कर पैदल ही भारत के लिए निकलना पड़ा। रास्ता बेहद कठिन था। खाने के पैसे नहीं थे, मां गर्भवती थीं, और बीमारी की वजह से उनका गर्भपात हो गया। कई दिनों तक जंगलों, गांवों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलते हुए हेलन का परिवार असम पहुंचा। इतनी कठिनाइयों के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार को कभी टूटने नहीं दिया।

भारत आने के बाद भी जीवन आसान नहीं था। आर्थिक तंगी के कारण हेलन को परिवार का सहारा बनना पड़ा। इसके लिए उन्होंने फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम शुरू किया। 1951 में ‘शबिस्तान’ फिल्म में उन्होंने ग्रुप डांसर के रूप में स्क्रीन पर कदम रखा। शुरुआत छोटी थी, लेकिन सपने बड़े थे। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और 1958 में फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने में हेलन की एनर्जी और स्टाइल ने उन्हें अलग ही पहचान दिलाई।

यहीं से शुरू हुआ वह दौर, जब हेलन नाम अपने आप में हिट गानों की गारंटी बन गया। 60 और 70 के दशक में लगभग हर बड़ी फिल्म में उनका एक स्पेशल डांस नंबर होता था, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्र रहते थे। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि लोग फिल्मों में सिर्फ उनका गाना देखने के लिए टिकट खरीद लेते थे। इसी वजह से उन्हें दो दशकों तक बॉक्स ऑफिस की ‘ग्लैमर क्वीन’ कहा गया। उनके स्टेप्स और उनका अंदाज इतना अनोखा था कि कोरियोग्राफर भी हर गाना उनके हिसाब से खास तरीके से डिजाइन करते थे।

हेलन ने सिर्फ ग्लैमर नहीं जोड़ा, बल्कि फिल्मों को एक नया स्टाइल और नई पहचान दी। उनके गाने आज भी लोगों के जुबां पर हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा,’ ‘उई मां उई मां यह क्या हो गया,’ ‘गुमनाम है कोई,’ ‘आज की रात,’ और ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ जैसे नाम शामिल हैं।

हेलन सिर्फ एक डांसर नहीं थीं। 70 के दशक में महेश भट्ट ने ‘लहू के दो रंग’ जैसी भावनात्मक फिल्म में उन्हें एक गंभीर किरदार निभाने का मौका दिया। इस फिल्म के जरिए उन्होंने डांस नंबर की छवि को तोड़ा और साबित किया कि वह गंभीर किरदार भी निभा सकती हैं। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

हेलन को उनके योगदान के लिए 1999 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला, और 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार