Ro no D15139/23

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा पर रोक

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है। हादसे के बाद दो दिन तक हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है।

रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ-गौरीकुंड के बीच हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सीएम आवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, यूकाडा के सीईओ, गढ़वाल कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दो दिन हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।

विक्रम (46) निवासी ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग, विनोद देवी (66) निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, तुस्ती सिंह(19) निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र, शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी सैन मंदिर, महाराष्ट्र, काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी सैन मंदिर, महाराष्ट्र, कैप्टन राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन) की इस हादसे में जान गई है।

  • Related Posts

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कंगना रनौत ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- ‘जब बच्चों की हालत इतनी खराब है तो मिलने क्यों नहीं जा रहे?’

    Jharkhand Student Protest: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…

    Read more

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    National Handloom Day: आजकल सोशल मीडिया पर GRWM (Get Ready With Me) वीडियो काफी ट्रेंड में हैं. लोग ऐसे वीडियो में अपने तैयार होने का पूरा लुक दिखाते हैं. अब प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन