Ro no D15139/23

हेमलता शोर्टे को डीएमएफ से मिली एमबीबीएस की फीस सहायता

डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

कोरबा 23 अक्टूबर 2025
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम कोड़गार की हेमलता शोर्टे को जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) कोरबा से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पूर्ण फीस सहायता स्वीकृत की गई है।
हेमलता शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनके पिता श्री शिव बालक शोर्टे की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण पढ़ाई जारी रखना कठिन हो गया था। इस पर जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा पहल करते हुए डीएमएफ मद से उनकी फीस का वहन किया गया।
छात्रा की एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण होने तक आगामी चार वर्ष तक की फीस का वहन किया जायेगा। इसके साथ ही छात्रा द्वारा एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिये गये लोन में से शेष राशि 21 हजार रूपये डीएमएफ द्वारा चुकता कर दिया गया है। यह सहायता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में कोरबा प्रशासन की पहल है।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें