Ro no D15139/23

नायकों को मिलेगा सम्मान: पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/  
 भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2027 निर्धारित की गई है।

कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से देश के सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे गुमनाम नायकों (Unsung Heroes) को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

संभाग के सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे वास्तविक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही, नामांकन के साथ संलग्न किए जाने वाले विवरण (Citation) को स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं प्रभावशाली बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है। आयुक्त सरगुजा संभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के ऐसे समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण की जाएगी, जिसमें संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आवेदक कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग के दूरभाष क्रमांक 07774-241401 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास