Ro no D15139/23

हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक संपन्न पंजीकृत कुल 7676 परीक्षार्थियों में से 7572 हुए शामिल

अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्रमांक 71 में दिनांक 23.02.2026 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा विषयों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर जिला सरगुजा द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा, रामपुर, मेण्ड्राकला, सुखरी, लहपटरा, पेटला, नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, प्रभात राई, आदर्श जीवन दीप जजगा एवं डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, धौरपुर, डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर एवं प्रभात राई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित होना पाया गया।

उक्त परीक्षा में कुल 7676 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7572 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल