Ro no D15139/23

कोरबा में रचा जाएगा इतिहासः 280 मीटर लंबे बैनर पर 10 हजार हस्ताक्षर के साथ बनेगा ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

कोरबा 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को संकल्पबद्ध करने के उद्देश्य से ’महासंकल्प 2026’ के बैनर तले एक विशाल महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से कोरबा शहर स्वच्छता के क्षेत्र में अपना नाम ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराने की तैयारी में है। इस महाभियान के अंतर्गत 280 मीटर लंबे एक विशाल बैनर पर स्वच्छता शपथ के साथ 10 हजार से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जो शहर की एकजुटता और स्वच्छता के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करेगा।
यह भव्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही, जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं निगम आयुक्त ने संयुक्त रूप से इस आयोजन की सफलता के लिए शहरवासियों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की है।
इस गौरवशाली अभियान का आयोजन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल महाराणा प्रताप नगर गार्डन, घंटाघर से रविशंकर शुक्ल नगर मुख्य मार्ग, कोरबा निर्धारित किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है ताकि “स्वच्छता हमारा कर्तव्य-स्वच्छ कोरबा हमारी पहचान“ के ध्येय को चरितार्थ करते हुए कोरबा एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल