Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में हितामेटा बना जनसेवा का बड़ा केंद्र

*ग्रामीणों को मिला योजनाओं का त्वरित लाभ, नुक्कड़ नाटक ने जगाई स्वच्छता की अलख*

रायपुर, 26 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हितामेटा में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया अपनाई गई। शिविर में कुल 359 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

*योजनाओं का मिला सीधा लाभ*

शिविर में पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इससे ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। मछली पालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत चयनित दो मत्स्य कृषकों को मत्स्य आखेट के लिए एक-एक मछली जाल और आइस बॉक्स प्रदान किया गया। इससे ग्रामीण मत्स्य पालकों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

*नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश*

शिविर के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए खुले में कचरा न फैलाने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और ग्राम स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए स्वच्छ ग्राम निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

*शासन और जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद*

जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री बलराम ध्रुव, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है और आमजन का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई