Ro no D15139/23

झारखंड में गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 5-6 जून को बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान बढ़ने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 5 जून को रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है. 5 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, कल रांची सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून को राज्य में आंशिक रूप बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

7-8 जून का मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 8 जून को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मानसून की गति धीमी, झारखंड पहुंचने में लगेगा समय

केरलम में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन झारखंड के लोगों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा, झारखंड में 17 से 20 जून 2026 के बीच संताल परगना के रास्ते मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति अभी धीमी है. इसका असर अन्य राज्यों में इसके पहुंचने पर भी पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी बनी रहने का अनुमान है. कहीं-कहीं गरज वाले बादल बन सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है, मानसून के झारखंड पहुंचने में अभी समय है.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल