Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों की उम्मीदों को मिला पंख

रायपुर 08 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने में मददगार साबित हो रही है। बिलासपुर जिले में इस वर्ष अब तक 11,036 हितग्राहियों को योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया है। इससे उनके व्यवसायों को न केवल नई पहचान मिली, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

बिलासपुर निवासी श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वे पान ठेला चलाते हैं। उन्होंने पहले 10,000 रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय में लगाया। समय पर ऋण चुकाने के बाद उन्हें 20,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और अपनी आय को बढ़ाने में कामयाब हुए है। श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है।

इसी तरह, मसानगंज निवासी श्री असद अखतर खान, जो फास्ट फूड का ठेला चलाते हैं, ने बताया कि योजना से मिली ऋण राशि ने उनके व्यवसाय को नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनकी आय बढ़ाने और व्यवसाय को मजबूत करने में मदद की है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

यह योजना फुटकर व्यवसायियों, रेहड़ी-पटरी वालों और ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना के तहत प्रथम चरण में 10,000 रुपये का ऋण प्रदान किया जाता है। द्वितीय चरण में समय पर पहला ऋण चुकाने पर 20,000 रुपये का ऋण दिया जाता है। तृतीय चरण में दूसरा ऋण चुकाने पर 50,000 रुपये का ऋण प्रदाय किया जाता है।

योजना का उद्देश्य कमजोर आय वर्ग के लोगों को व्यवसाय में मदद करना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। बिलासपुर जिले में इस योजना के तहत अब तक प्रथम ऋण के लिए 8,123 लक्ष्य में से 7,944 आवेदन स्वीकृत हुए और 7,591 हितग्राहियों को ऋण दिया गया। द्वितीय ऋण के तहत 3,673 लक्ष्य में से 2,398 आवेदन स्वीकृत हुए और 2,207 हितग्राहियों को राशि प्रदान की गई। तृतीय ऋण के लिए 330 लक्ष्य के विरुद्ध 975 आवेदन आए, जिनमें से 694 स्वीकृत हुए और 559 हितग्राहियों को ऋण मिला। इस योजना का क्रियान्वयन नगर निगम की शहरी आजीविका मिशन द्वारा किया जाता है।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta