Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर-पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से

*ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढते कदम*

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/ सौर ऊर्जा के माध्यम से मुफ्त एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में नागरिकों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। आमजन अपने घरों में मुफ्त बिजली का लाभ लेकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर सकरात्मक कदम बढ़ा रहे हैं। शासन द्वारा सब्सिडी मिलने से योजना का लाभ लेना अधिक आसान हो गया है।

*12 हजार घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य*

मंुगेली जिले में यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसके तहत हर घर सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनेगा। मुंगेली जिले में 2025-26 के लिए जिले में 12 हजार घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

*सौर संयंत्र के लिए जिले में 633 आवेदन प्राप्त*

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में अब तक 633 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 238 आवेदकों ने वेंडर का चयन कर लिया है। इनमें से 50 आवासों में सौर संयंत्र का कार्य पूरा हो चुका है। विभागीय निरीक्षण हेतु 40 मामलों को स्वीकृति मिली है, अब तक 18 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन को योजना की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

*3 किलोवाट तक एक लाख 08 हजार रूपए तक अनुदान*

योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की आवश्यकता अनुसार 01 किलोवाट से 03 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। 01 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार 30 हजार रूपए, राज्य सरकार 15 हजार रूपए की सहायता देगी, जिससे कुल 45 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त होगी। 02 किलोवाट के सोलर पैनल पर 90 हजार रूपए एवं 3 किलोवाट के सोलर पैनल 01 लाख 08 हजार की कुल सहायता राशि मिलेगी। इसके साथ ही इच्छुक लाभार्थियों के लिए ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत वे 06 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों की अवधि में आसान किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….