Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय में 134 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया एचपीव्ही वैक्सीन

राजनांदगांव 13 अप्रैल 2026। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आज शहरी क्षेत्र के 134 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। जिले में अब तक कुल 224 हितग्राहियों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है। भारत में 14 वर्ष की लड़कियों एवं 15 वर्ष 3 माह हो गया हो ऐसेे सभी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया की यह वैक्सीन सुरक्षित है तथा एचपीवी वैक्सीन हेतु सभी अभिभावक अपने बच्चों को जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर एचपीवी वैक्सीन लगवाए और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। यह वैक्सीन नि:शुल्क है तथा वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई दुष्परिणाम नहीं है। वैक्सीन हेतु डॉक्टर की निगरानी पर केवल 30 मिनट बैठना होता है, हितग्राही युवीन पोर्टल के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अन्यथा आधार कार्ड लेकर जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि आगामी समय मे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सुरक्षित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। कैंसर आज सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि लाखों परिवारों की चिंता का कारण बन चुका है, खासकर बात बेटियों की हो तो हर मां-बाप के दिल में एक ही डर होता है। कहीं उनकी बच्ची गंभीर बीमारी की शिकार ना हो जाए, सर्वाइकल कैंसर ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी है जो चुपचाप महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अब इस डर को कम करने की तरफ एक बड़ा और उम्मीद भरा कदम उठाया गया है, सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चे जिन्होंने 14 साल का जन्मदिन मनाया है और 15 साल का जन्मदिन नहीं मनाया है, वे जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा लें।
क्रमांक 72 —————–

  • Related Posts

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी

      पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम जिला प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां रायपुर, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के…

    Read more

    समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: राजेश अग्रवाल

      रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर दिया बल रायपुर 7 अगस्त 2026। पर्यटन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन