Ro no D15139/23

सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज पहुँचे विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम कोरवापारा

पहाड़ी कोरवा समुदाय से की मुलाकात, जाना हालचाल और समस्याएं

अम्बिकापुर 21 जून 2025/
  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने शुक्रवार को विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम कोरवापारा (ग्राम पंचायत खाला) का दौरा किया। पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच पहुंचकर सांसद श्री महाराज ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनके जीवन-यापन, मूलभूत सुविधाएं और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
सांसद श्री महराज ने कोरवा परिवारों के आवास, राशन, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, वनाधिकार जैसे मुद्दों पर पहाड़ी कोरवाओं से बात की और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पहुंचे, विशेषकर जनजातीय समुदायों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाए।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलेगा तथा ग्राम के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा आवश्यक पहल की भी जाएगी।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी में पशुओं को ’हीट स्ट्रोक’ से बचाने पशुपालन विभाग ने जारी की एडवायजरी पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

      अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  सरगुजा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों और किसानों के लिए  एडवायजरी जारी की है। अतिरिक्त उपसंचालक…

    Read more

    हीट वेव की चेतावनीः स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें स्वास्थ्य विभाग  द्वारा आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील

      अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं आगामी दिनों में हीट वेव (लू) की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला सरगुजा द्वारा आम नागरिकों से…

    Read more

    NATIONAL

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज