Ro no D15139/23

पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी ‘परफेक्ट फैमिली’ की कहानी’, नेहा धूपिया ने बताई सीरीज की खासियत

अभिनेता पंकज त्रिपाठी प्रोड्यूसर के तौर पर वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं। यह परिवार, रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आधारित है। इसका ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे पंजाबी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जिसमें हंसी भी है, गलतफहमियां भी, और बहुत सारा प्यार भी।

आज के समय में, जब परिवारों के भीतर बातचीत कम होती जा रही है और मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना अभी भी कई घरों में मुश्किल माना जाता है, ऐसे में ‘परफेक्ट फैमिली’ जैसा शो एक ताजगी भरा बदलाव ला रहा है। इस सीरीज को लेकर लोग पहले से ही काफी उत्सुक हैं।

सीरीज में लीड रोल निभा रही नेहा धूपिया ने बताया कि उन्हें इसकी कहानी पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी। यह उन्हें इसलिए भी खास लगी क्योंकि इसमें दिखाया गया परिवार बिलकुल असल जिंदगी जैसा है, कभी मजेदार, कभी भावुक और कभी थोड़ा उलझा हुआ।

नेहा ने कहा, ”हर परिवार में ड्रामा, हंसी और कन्फ्यूजन होता है, और यही चीजें परिवार को खूबसूरत बनाती हैं। मेरे लिए शो का सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इसमें थेरेपी जैसे विषय को बोझिल तरीके से नहीं, बल्कि सहज और सामान्य रूप में दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस परिवार से वैसे ही जुड़ेंगे जैसे मैं खुद जुड़ गई हूं।”

ट्रेलर में एक ऐसे पंजाबी परिवार की झलक है, जहां हर सदस्य की अपनी समस्या, अपनी सोच और अपना अंदाज है, और इनकी टकराहट से कई मजेदार पल बनते हैं।

सीरीज में आठ एपिसोड है। इसमें मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गुलशन देवैया और गिरिजा ओक जैसे कलाकार शामिल हैं।

गुलशन देवैया का कहना है कि वे इस कहानी से इसलिए जुड़े क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समय की जरूरत भी है। भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर खासकर परिवारों में बात करने की आदत बहुत कम है। अक्सर लोग अपनी परेशानियां छुपाकर जीते हैं, और कई बार छोटी-छोटी बातें बड़ी समस्याएं बन जाती हैं। ‘परफेक्ट फैमिली’ इसी स्थिति को बड़े हल्के और दिल छूने वाले अंदाज में दिखाता है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार ऐसा व्यक्ति है, जो परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि खुद भी थेरेपी से गुजर रहा है।

‘परफेक्ट फैमिली’ 27 नवंबर से जार सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?