Ro no D15139/23

एलिम्को द्वारा जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी तक चिन्हांकन मूल्यांकन शिविर का आयोजन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन एवं  मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत छुरिया विकासखंड अंतर्गत 12 जनवरी को जनपद पंचायत सामुदायिक भवन, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 13 जनवरी को छिरपानी मंदिर परिसर डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 14 जनवरी को महिला समूह भवन मोहड़ एवं राजनांदगांव विकाखंड अंतर्गत 15 जनवरी को गांधी सभागृह राजनांदगांव में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर में एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण किया जाएगा। एलिम्को द्वारा व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टुल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी, साईज, टेट्रापेड, फोल्डिग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, क्नी ब्रेश, पोलीमर जेल, एलएस बेल्ट, वाकर फोल्डिग सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु संबंधित क्षेत्र अंतर्गत निवासरत पात्र वरिष्ठजनों को शिविर में परीक्षण के समय 14500 प्रतिमाह से कम आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं 60 वर्ष से अधिक हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्र एटीएमए जिला बनने की दिशा में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की बड़ी पहल

      तीन ग्रामों में पीआरए सर्वेक्षण पूर्ण, किसानों की सहभागिता से तैयार होगी जिले की कृषि विकास की नई कार्ययोजना एसआरईपी के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

      यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सभी संबंधित विभाग मिलकर तैयार करेंगे प्रभावी कार्ययोजना स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं