Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित समाधान दिव्यांग छात्रा के कॉलेज एडमिशन सहित कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

अम्बिकापुर 30 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन आयोजित हुआ। जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कीं। वहीं कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में सीमांकन, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, खेल मैदान की मांग, स्कूल और कॉलेज में प्रवेश, वन अधिकार पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, फौती नामांतरण, वाहनों पर गैरकानूनी तरीके से लगाए गए नेम प्लेट जैसे अनेक विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में दरिमा से आई एक दिव्यांग विज्ञान की छात्रा ने कॉलेज प्रवेश की समस्या रखी, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय राजमोहनी देवी साइंस कॉलेज में उसका एडमिशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पढ़ाई की इच्छा रखने वाली छात्रा का भविष्य संवारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी प्रकार, वाहनों पर गैरकानूनी तरीके से नेम प्लेट लगवाने के मामले में कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए जिला परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने जनदर्शन में अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, निगमायुक्त श्री डीएन कश्यप सर्व एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?