Ro no D15139/23

अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की 24वीं साधारण सभा में लिए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय सीटी बसों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कोरबा जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की 24वीं साधारण सभा की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णय लिए गए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर को सीबीएसई मान्यता संबंधी आवश्यकताओं एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही रजगामार रोड, जिला जेल के सामने स्थित कन्वेंशनल सेंटर को किराए पर न देकर उसे साइंस सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
सोसायटी के वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन भी बैठक में किया गया। राज्य शहरी विकास अभिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार जिले की सभी 48 सिटी बसों का मेकैनिकल परीक्षण एवं वैल्युएशन करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम) तथा कार्यपालन अभियंता नपा-नि कोरबा की संयुक्त समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर बसों के परिचालन अथवा राइट ऑफ संबंधी आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रथम चरण की मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए नई निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर द्वारा प्रदत्त समय-वृद्धि का अनुमोदन भी सभा में किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 40 ई-बसों के रूट निर्धारण हेतु गठित समिति एवं रूट चार्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी योजना के अंतर्गत दवाइयों की आपूर्ति के लिए यह निर्णय लिया गया कि कोरबा जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा भेजे गए मांग पत्र के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दर पर आवश्यक दवाइयों की खरीद सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान सोसायटी से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त  विनय मिश्रा, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, खनिज अधिकारी  प्रमोद नायक, कार्यपालन अभियंता  राकेश मसीह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….