Ro no D15139/23

विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं पर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

16 एवं 17 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन

धमतरी, 14 जुलाई 2026/ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में ग्राम विकास, स्वच्छता, आधारभूत अधोसंरचना तथा ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है ।
विशेष ग्राम सभाओं में वीबीजीआरएएमजी (VBGRAMG) के अंतर्गत प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। इनमें बालिका विद्यालयों एवं पीएमश्री विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार बालिका शौचालय निर्माण, जल संरक्षण के लिए सूखे अथवा कम जल वाले बोरवेल के समीप इंजेक्शन वेल (रिचार्ज पिट) का निर्माण, जर्जर अथवा अनुपलब्ध मुक्तिधामों के स्थान पर नवीन मुक्तिधाम निर्माण तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भवन, मैदान समतलीकरण, धरसा सड़क निर्माण, विद्यालयों में लाइब्रेरी एवं लैब, पांच वर्ष पुराने आंगनबाड़ी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पंचायत भवन तथा अन्य अनुमेय विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की 148 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए नाडेप निर्माण, सामुदायिक डस्टबीन, नालियों के अंतिम छोर पर सोखता गड्ढ़ा निर्माण तथा आवश्यक स्वच्छता अधोसंरचना विकसित करने के प्रस्ताव लिए जाएंगे। साथ ही ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, छात्रावास, उपस्वास्थ्य केंद्र एवं सभी परिवारों में गीला, सूखा, सैनिटरी तथा ई-वेस्ट सहित चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने, कचरा संग्रहण वाहनों में पृथक संग्रहण व्यवस्था, कचरा शेड, सामुदायिक शौचालय एवं ट्राइसाइकिल के रख-रखाव तथा स्वच्छता शुल्क (यूजर चार्ज) की अनिवार्य वसूली पर भी निर्णय लिए जाएंगे।
ग्राम सभाओं में 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार की जाएगी तथा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एलएसजीडी) की नौ प्रमुख थीमों को शामिल करने संबंधी संकल्प भी पारित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित तिथियों में सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही का प्रतिवेदन हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस