Ro no D15139/23

ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार

*शिक्षकविहीन विद्यालयों को मिला संबल, बच्चों की उपस्थिति में भी आई बढ़ोत्तरी*

रायपुर, 11 जुलाई 2025/ राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के सकारात्मक प्रभाव अब सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी स्पष्ट रूप से नजर आने लगे हैं। सुकमा विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना से जहां शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है, वहीं विद्यार्थियों की उपस्थिति भी बढ़ी है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुखराम देवांगन ने जानकारी दी कि सुकमा में कुल 246 शासकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें 181 प्राथमिक, 65 माध्यमिक, 13 हाई स्कूल और 7 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। युक्तियुक्तकरण से पूर्व 1 विद्यालय पूर्णतः शिक्षकविहीन था जबकि 42 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे थे। शासन द्वारा की गई पारदर्शी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के चलते इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित पदस्थापना सुनिश्चित हुई है।

सुकमा कलेक्टर ने बताया कि अब विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या संतुलित हो गई है, जिससे विद्यार्थियों को सभी विषयों की नियमित शिक्षा और मार्गदर्शन मिल रहा है। इसका प्रत्यक्ष लाभ छात्रों की उपस्थिति और प्रदर्शन में देखने को मिल रहा है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस पहल को ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। समिति का कहना है कि अब छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में भाग ले रहे हैं और उन्हें निजी ट्यूशन या बाहरी मदद की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और शिक्षण व्यवस्था में नया विश्वास पैदा हुआ है।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में 15 जुलाई से शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान

    जीर्ण शीर्ण नक्शों का किया जाएगा नवीनीकरण 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में 30 सितंबर तक चरणबद्ध होगा कार्य कलेक्टर ने जारी किया रोस्टर जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ जिले में भू-अभिलेखों…

    Read more

    गादीरास में लगा मेगा मेडिकल कैंप, दूरस्थ ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

    *447 लोगों का निःशुल्क उपचार, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड का भी मिला लाभ*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ ग्रामीण और सुदूर इलाकों में आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा मेडिकल…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स