Ro no D15139/23

इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Imran Khan Jail Hospital Verdict: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की किस्मत का फैसला आज यानी सोमवार को होने वाला है. सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि इमरान खान जेल में ही रहेंगे या उन्हें इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा. दरअसल, पिछले कुछ समय से इमरान की आंखों की रोशनी कम होने की खबरें आ रही हैं, जिसे लेकर कोर्ट काफी गंभीर है.

जेल के अंदर ही हुआ 90 मिनट तक चेकअप

सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी की अडियाला जेल में डॉक्टरों की एक सीनियर टीम ने इमरान खान का करीब डेढ़ घंटे तक मेडिकल चेकअप किया. इस टीम में पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (PIMS) के डॉ. आरिफ और अल-शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल के डॉ. नदीम कुरैशी शामिल थे. डॉक्टरों ने जेल के अंदर ही स्लिट लैंप और OCT स्कैन जैसी मशीनों से इमरान की आंखों की बारीकी से जांच की.

क्या है इमरान की आंखों का हाल?

PIMS के सूत्रों के अनुसार, इमरान खान की आंखों की सूजन में थोड़ी कमी आई है और विजन (देखने की क्षमता) में सुधार देखा गया है. फिलहाल उन्हें ‘आयली’ (Eylea) नाम की दवा का एक डोज दिया गया है, जबकि दूसरा डोज 25 फरवरी को दिया जाना है. डॉक्टरों ने उनकी आंखों के आगे के टेस्ट के लिए एंजियोग्राम कराने की भी योजना बनाई है.

वकील ने बताया- 85% आंखों की रोशनी कम हुई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले गुरुवार को एक वकील ने इमरान खान से मुलाकात की थी. उस मुलाकात के बाद आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान ने अपनी दाहिनी आंख की रोशनी लगभग 85% कम होने की शिकायत की है. इसी रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने 16 फरवरी से पहले उनका डिटेल चेकअप कराने का हुक्म दिया था. बता दें कि पिछले महीने भी इमरान को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी आंखों का एक छोटा प्रोसीजर हुआ था.

PTI ने मेडिकल टीम पर उठाए सवाल

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस सरकारी चेकअप को मानने से इनकार कर दिया है. एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी ने कहा कि उनके परिवार और निजी डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी में किया गया यह चेकअप सही नहीं है. पार्टी का कहना है कि सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है, जबकि इमरान की सेहत का फैसला उनके परिवार और भरोसेमंद डॉक्टरों की सलाह पर ही होना चाहिए.

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान

73 साल के इमरान खान करप्शन के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं. फिलहाल वे रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी वाली अडियाला जेल में बंद हैं. अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं कि क्या कोर्ट उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी प्राइवेट या स्पेशलाइज्ड अस्पताल भेजने की इजाजत देता है या नहीं.

  • Related Posts

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      अब लोग मुकद्दर के सिकंदर बनने की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि अब लोगों के अंदर मरने के बाद वास्तव में फिर से ज़िंदा होने की चाहत पैदा…

    Read more

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    US Attack Iran Bridge: ईरान के खिलाफ अमेरिकी की कार्रवाई अब नागरिक ढांचों पर भी होने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात दावा किया कि हवाई हमलों…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?