
जशपुरनगर 07 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम अबीरा निवासी स्व.फूलमनी बाई का डेम के पानी में डूबने से 24 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विक्टोर कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।








