
इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने भी चंदन के पौधे रोपित किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमति मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, श्री भरत सिंह सिसोदिया, अलोक दुबे स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री श्री चौधरी ने महोत्सव स्थल का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि यह पीढ़ियों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी करता है।
रामगढ़ महोत्सव में स्थानीय लोक कला, संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प की विविध झलक देखने को मिल रही है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है









