Ro no D15139/23

रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण

अम्बिकापुर 12 जून 2025/  सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में आयोजित रामगढ़ महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ स्मरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने भी  चंदन के पौधे रोपित किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमति मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, श्री भरत सिंह सिसोदिया, अलोक दुबे स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री श्री चौधरी ने महोत्सव स्थल का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि यह पीढ़ियों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी करता है।
रामगढ़ महोत्सव में स्थानीय लोक कला, संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प की विविध झलक देखने को मिल रही है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान