Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने मांग, शिकायत और समस्याएं संबंधित दिए आवेदन कलेक्टर ने आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर   विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न अंचलों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन के दौरान राजस्व से जुड़े मामलों में जमीन संबंधी , सीमांकन, पट्टा वितरण, फौती प्रकरण, भूमि अधिग्रहण एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के संचालन एवं बोर खनन से संबंधित आवेदन ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर   भोसकर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   सुनील नायक, निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप, उपयुक्त   शारदा अग्रवाल एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान