Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में वृहद आवास चौपाल का आयोजन हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों को तय समय-सीमा पूर्ण करने को किया जा रहा प्रोत्साहित

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कलेक्टर   विलास भोस्कर एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 32,156 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 16,409 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 15,747 आवास निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त पी.एम. जनमन योजना के अंतर्गत 2,565 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 1,261 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 1,304 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,024 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 207 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 817 आवास निर्माणाधीन हैं।
वर्ष 2025-26 के लिए भी जिले में 4,115 नवीन आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के समस्त जनपद पंचायतों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 8 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक आवास चौपाल का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आवास चौपाल में आवास हितग्राहियों के साथ-साथ स्व-सहायता समूह (ैभ्ळ) के सदस्य, आवास मित्र, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव तथा जनपद स्तर के तकनीकी सहायकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं अभिसरण के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत सीतापुर के पेटला, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के बटवाही, जनपद पंचायत लखनपुर के अलगा (पहाड़ी कोरवा बस्ती) तथा जनपद पंचायत अंबिकापुर के आमादरहा में आयोजित आवास चौपाल में स्वयं उपस्थित होकर नवीन स्वीकृत आवासों के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं निर्माणाधीन आवासों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अमले को त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।
आवास चौपाल के साथ-साथ निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंच सके।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 के तहत धमतरी जिले में शिविरों की शुरुआत, ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

      धमतरी, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत जिले में समाधान…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

    मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की समीक्षा’समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनगणना कार्य में गंभीरता नहीं लेने पर पूर्व बतौली तहसीलदार को नोटिस…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान