Ro no D15139/23

गोरखपुर में CM योगी ने सुनीं 150 फरियादें, जमीन कब्जा और अपराध के मामलों में अधिकारियों को दे दिए सख्त आदेश

UP News: गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन आयोजित कर करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्रत्येक फरियादी को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे. उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष और तय समय सीमा के भीतर निस्तारण होना चाहिए.

जमीन कब्जा और अपराध के मामलों में सख्ती के निर्देश

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे, अपराध और अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों की अर्जी पर अस्पतालों से इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा, ताकि पात्र लोगों को समय पर सरकारी सहायता मिल सके.

बच्चों से मिले, दिया स्नेह और आशीर्वाद

जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं. मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट भेंट की और आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

गोशाला पहुंचकर की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गोशाला भी पहुंचे. यहां उन्होंने गोवंश को उनके नाम लेकर पुकारा, जिसके बाद कई गायें उनके पास आ गईं. मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया, स्नेहपूर्वक दुलारा और गोशाला के कर्मचारियों को पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए.

  • Related Posts

    CM योगी की Gen-Z को खास संदेश, बोले- युवा शक्ति ही यूपी की सबसे बड़ी ताकत

    UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का दायित्व युवा पीढ़ी के कंधों पर है.उन्होंने युवाओं से नियमित योग…

    Read more

    राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर भी करेगा प्रदर्शित

    Up News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है. हालिया विवादों से…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान