Ro no D15139/23

UP कभी अपराध से पहचाना जाता था, अब विकास और सुरक्षा बनी नई पहचान, बाराबंकी में CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी दौरे के दौरान जिले को 542 करोड़ रुपये से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर से बदलेगी बाराबंकी की धार्मिक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी आस्था, बलिदान और गौरवशाली विरासत की धरती है. भगवान लोधेश्वर महादेव का मंदिर वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन लंबे समय तक इसके विकास की उपेक्षा की गई. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी मंदिर को वह महत्व नहीं मिला, जिसका वह हकदार था. अब सरकार ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

विरासत के संरक्षण का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने महाभारतकालीन पारिजात वृक्ष और हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी हवेली को बिकने से बचाया गया और उसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके.

विपक्ष पर साधा निशाना

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की प्राथमिकता धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों की अनदेखी की जाती थी, जबकि अन्य कार्यों पर सरकारी धन खर्च होता था. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है.

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अपराध के लिए जाना जाता था. गांवों में अवैध हथियार और बम बनाए जाते थे, व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठते थे. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. जो भी बेटियों या व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल या जहन्नुम होगी.

ब्रह्मोस मिसाइल का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है और डिफेंस कॉरिडोर प्रदेश को देश के प्रमुख रक्षा उत्पादन केंद्रों में बदल रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल नए भारत की ताकत का प्रतीक है और इसकी क्षमता से दुश्मन देश भी घबराते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में अब सरकारी धन का उपयोग विकास और जनकल्याण के कार्यों में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले परियोजनाओं की लागत बढ़ाकर भ्रष्टाचार किया जाता था, जबकि अब वही धन गरीबों के आवास, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च हो रहा है.

स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों को किया याद

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राजा बलभद्र सिंह, हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल बाजपेई के योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक और कॉरिडोर का निर्माण कराया है तथा वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई और अवंतीबाई लोधी के नाम पर सुरक्षा बलों की बटालियन भी स्थापित की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है. पहले प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में संदेह की नजर से देखा जाता था, लेकिन बेहतर कानून-व्यवस्था, तेज विकास और सुशासन के कारण अब उत्तर प्रदेश के लोगों को सम्मान की नजर से देखा जाता है.

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर भी करेगा प्रदर्शित

    Up News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है. हालिया विवादों से…

    Read more

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम