Ro no D15139/23

मोमिनपुरा में 47 व्यक्तियों की जांच में केवल एक में मिला पीलिया का लक्षण

 

दो फिल्टर प्लांट के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

रायपुर. 26 फरवरी 2026. अंबिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-40, मोमिनपुरा में 47 व्यक्तियों की जांच में केवल एक व्यक्ति के सैंपल में पीलिया के लक्षण मिले हैं। वार्ड से संकलित पानी के 35 सैंपलों की जांच में सिर्फ एक सैंपल में बैक्टीरिया एक्सेप्टेबल रेंज से ऊपर मिला है। शहर में दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 106 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से मिशन अमृत-1 के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति योजना लागू की गई है। इसका कार्य पूर्ण हो गया है एवं संचालन-संधारण का कार्य प्रगतिरत् है। योजना के तहत ग्राम सोहगा में इंटेकवेल का निर्माण कर कतकालो में 15 एमएलडी का जल शोधन संयंत्र बनाया गया है। मिशन अमृत-1 के अंतर्गत 10 लाख लीटर क्षमता का ग्राउण्ड लेवल स्टोरेज रिजर्वायर (जीएलएसआर) बनाया गया है। 4 नवीन पानी टंकियों का निर्माण कर तथा विभिन्न साइजों के लगभग 241 कि.मी. पाइपलाइन बिछाकर जल प्रदाय किया जा रहा है। शहर के सभी 48 वार्डों में आवश्यकतानुसार पाइपलाइन का विस्तार किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 32.5 एमएलडी जल प्रदाय किया जाता है। इसमें तकिया आधारित पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था अन्तर्गत पीवीसी एवं एसीपी पाइपलाइन को बदला गया है। पुराने डीआई पाइप को परिवर्तित नहीं किया गया था। जिस स्थान पर डीआई पाइप खराब हो गया था, वहां पर इन्हें बदला गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

निगम आयुक्त ने बताया कि मोमिनपुरा में 40-45 पीलिया के मरीज होने की सूचना के तत्काल बाद अंबिकापुर नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त की गई एवं तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण व संदिग्ध घरों का चिन्हांकन करते हुए 23 फरवरी और 24 फरवरी को कुल 35 पानी के सैंपल एकत्रित कर अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच के लिए भेजा गया। इसमें केवल एक सैंपल में बैक्टीरिया की मात्रा एक्सप्टेबल रेंज से ऊपर पायी गयी। शेष 34 निर्धारित रेंज के भीतर एवं सुरक्षित पायी गयी। निगम द्वारा प्रभावित इलाकों से सैंपल जांच के लिए पीएचई के एनएबीएल लैब सूरजपुर और राज्य स्तरीय लैब रायपुर में परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

आयुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 23 फरवरी को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 47 संदिग्ध पुरूषों एवं महिलाओं के ब्लड सैंपल लेकर पीलिया की जांच की गई। जांच के बाद केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाये गये। अगले दिन 24 फरवरी को भी प्रभावित क्षेत्रों से 32 ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होने पर कि खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक एवं जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु पीलिया के कारण हुयी है, इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क किया गया, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुयी कि इन दोनों की मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से पूरे शहर में 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। इसका परीक्षण फिल्टर प्लांट एवं अलग-अलग वार्डों में निरंतर रूप से किया जाता है। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार गंदगी एवं नाली सफाई, जल प्रदाय नेटवर्क में लीकेज का पता कर सुधार कार्य किया जा रहा है। शहर के अन्य स्थानों से भी पानी का सैंपल लेकर जांच करायी जा रही है। वर्तमान में अंबिकापुर शहर में कहीं भी व्यापक संक्रमण या महामारी की स्थिति नहीं है।

 

 

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान