Ro no D15139/23

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर करें ध्यान केंद्रित – कलेक्टर आकाश छिकारा प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जगदलपुर, 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न निर्माण विभागों के प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ईएंडएम, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग तथा हाउसिंग बोर्ड द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ने विभागवार प्रोजेक्ट्स की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय बजट से स्वीकृत या अन्य मदों से स्वीकृत विकास कार्यों का निविदा प्रक्रिया को समय पर पूरा कर निर्माण कार्य को प्रगति देते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विकास के निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण करवाने की बात कही।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने लंबित एवं प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि नागरिकों को सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में निर्माण कार्यों के लिए भूमि आवंटन, भू-अर्जन, प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व और वन विभाग से संबंधित आवश्यक कार्यों के संबंध में भी चर्चा किया गया।

कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा कार्यस्थलों का सतत निरीक्षण किया जाए। उन्होंने विभागीय समन्वय को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी सहयोग से कार्यों को गति दें। बैठक में अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्णा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान