Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स. लोहारा में घेरा बीईओ कार्यालय

मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युक्तियुक्तरण को लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के फैसले के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी गुरूवार को जिले के स. लोहारा तथा ठाठापुर ब्लाक में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन तथा बीईओ कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कांग्रेस नेता शरद बंगानी, जित्तू सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष सतीश गहरवार तथा पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने एक स्वर में भाजपा की विष्णुदेव सरकार पर युक्तियुक्तकरण को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा विरोध तथा रोजगार विरोधी नीति है। जिसका चौतरफा विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस नीति से प्रदेश के 10 हजार स्कूल बंद हो जाएंगे, शिक्षकों का पद खत्म हो जाएगा। हजारो लोगों के हांथो से रोजगार छिन जाएगा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ये सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूलों को जबरिया बंद किए जाने से न केवल शिक्षक बल्कि, प्रभावित 10463 स्कूलों मेें संलग्न हजारों रसोईया, स्लीपर और मध्यान भोजन बनाने वाली महिला, स्वसहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है। सभा के पश्चात रैली के शक्ल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक शिक्षा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे। बाद में कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जगमोहन साहू, विनय वैष्णव, ईश्वरी साहू, हिमलेश निर्मलकर, रामअवतार सेन, बृजेश कौशिक, टहल सिंह, मुकेश पटेल, सुखनंदन साहू, भूपेन्द्र सिंह, कामत कौशिक, दिलीप साहू, ओम कौशिक, हेमराज कौशिक, टिकेश कुमार, रूपेन्द्र वर्मा, पुरषोत्तम वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
——————-

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?