Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस 2025 के संबंध में आदि सेवा केन्द्रों में 13 नवम्बर को पहली जनसुनवाई का होगा आयोजन

अम्बिकापुर । जनजातीय गौरव वर्ष (जेजेजीवी) के तहत 13 नवम्बर 2025 को आदि सेवा केन्द्रों (एएसके) में पहली जनसुनवाई आयोजित किया जाना है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। जिसमें विकास प्राथमिकताओं पर समुदाय की प्रतिक्रिया आकांक्षाओं को सुनना तथा पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान और अन्य जनजातीय केंद्रित योजनाओं के स्थानीय कार्यान्वयन की समीक्षा करना।पंचायती राज संस्था के सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों युवा क्लबों, आदि कर्मयोगी कार्यकर्ताओं और स्थानीय संस्थाओं की पूर्ण सामुदायिक भागीदारी को सुगम बनाना। प्रत्येक आदि सेवा केन्द्र में भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी स्वतंत्रता नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करना और उनका आयोजन करना। प्रत्येक जनसुनवाई की कार्यवाही तस्वीरें और मुख्य परिणाम जेजेजीवी पोर्टल पर इस लिंक पर अपलोड किये जायेंगे https://adiprasaran.tribal.gov.in/jjgv/homenew.aspx JJGV पोर्टल पर पंजीकरण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अनुसार। सभी आदि सेवा केन्द्र (एएसके) 14 नवम्बर 2025 तक पोर्टल पर गतिविधि विवरण अनिवार्यत अपलोड कर प्रतिवेदन प्रेषित करने कहा गया है। 13 नवम्बर 2025 को होने वाली जनसुनवाई 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा और राष्ट्रीय समारोह के लिये एक पूर्व कार्यक्रम के रूप में कार्य करेगी। जिससे प्रत्येक आदि सेवा केंद्रों को “गौरव विकास और सम्मान“ की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए एक जीवन्त सामुदायिक केन्द्र के रूप में सक्रिय करने में मदद मिले। गतिविधियों को समस्त आदि सेवा केंद्रों में मिशन मोड में संचालित किए जाने निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….